वीरेन्द्र सहवाग (virendra sehwag) जीवनी: करियर, नेटवर्थ, ट्रॉफी, परिवार, रोचक तथ्य
वीरेन्द्र सहवाग संक्षिप्त जानकारी
पूरा नाम - वीरेन्द्र सहवाग
जन्म तिथि - 20 अक्टूबर 1978
जन्म स्थल - नज़फगढ़,दिल्ली (भारत)
उपनाम - • वीरू
• नजफगढ़ का नवाब
• मुल्तान का सुल्तान ऊंचाई - 5 फीट 8 इंच
पेशा - क्रिकेटर
बल्लेबाजी - दाएं हाथ से
बोलिंग - दाएं हाथ ऑफ ब्रेक
भूमिका - ओपनिंग बल्लेबाजी
आयु - 47 वर्ष (2025 तक)
राष्ट्रीयता - भारतीय
वीरेन्द्र सहवाग प्रारंभिक जीवन
सहवाग का जन्म अनाज व्यापारी के जाट परिवार में हुआ। उन्होंने अपना बचपन ,हरियाणा के संयुक्त परिवार में बताया। अब सहवाग का परिवार नई दिल्ली में बस गया है। उन्होंने दिल्ली के अरोड़ा विद्या स्कूल से पढ़ाई की, और अपने माता पिता को क्रिकेट खेलने देने के लिए परेशान किया। उनके कोच का नाम अमरनाथ शर्मा था। बाद में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिला लिया।
वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास
20 अक्टूबर 2015 को सहवाग ने सभी क्रिकेट प्रारूपों और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दिया।
पुरस्कार
2002- अर्जुन पुरस्कार
2007- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार
2008-09 - विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड
2010 - आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
2010 - पद्मश्री
2017 - अरुण जेटली स्टेडियम के गेट न. 2 को सहवाग के नाम पर रखकर इनको सम्मानित किया गया।
सभी प्रारूप में पदार्पण
टेस्ट डेब्यू - 3 नवम्बर 2001 बनाम द.अफ्रीका अंतिम टेस्ट -2 मार्च 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया
वन डे डेब्यू -1 अप्रैल 1999 बनाम पाकिस्तान
अंतिम वनडे -3 जनवरी 2013 बनाम पाकिस्तान
टी 20आई डेब्यू -1 दिसम्बर 2006 बनाम द.अफ्रीका
अंतिम टी20आई- 2अक्टूबर 2012 बनाम द.अफ्रीका
सहवाग ने आरती अहलावत से 2004 में शादी की।
जिनके दो बेटे है आर्यवीर और वेदान्त । फिलहाल आर्यवीर सहवाग दिल्ली अंडर -19 से खेल रहे है,और बहुत विस्फोट बल्लेबाजी करते है।
वीरेन्द्र सहवाग तलाक का कारण (virendra sehwag divorce)
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक आरती अहलावत कथित तौर पर शादी के करीब 20 साल बाद तलाक लेने जा रहे है। कई महीनों से अलग- अलग रह रहे इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक दुसरे को अनफॉलो कर दिया जिससे उसके अलग होने की अफवाह को हवा मिल रही है। परिवार के करीबी सूत्रों कहना है कि दोनों अलग - अलग रह रहे है और तलाक की संभावना आसान लगती है। आरती सहवाग के जीवन में हमेशा मौजूद रही और उनके शानदार क्रिकेट करियर के उतार- चढ़ाव में उनका साथ दिया। जिन्हें प्रशंसक और सहकर्मी समान रूप से पसंद करते थे।
वीरेन्द्र सहवाग की कुल संपत्ति (virendra sehwag net worth)
वीरेन्द्र सहवाग की कुल संपत्ति 340 करोड़ से 350 करोड़ रुपए के बीच अनुमान है जो उन्हें भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक बनाता है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो वह सबसे अमीर क्रिकेटरों में 5वें स्थान पर है। आय का बड़ा हिस्सा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उनकी मौजूदगी से होता है। एडिडास, रीबॉक, बूस्ट, सैमसंग और हीरो होंडा जैसे प्रमुख ब्रांडो से साझेदारी की है। साथ ही आलीशान घर और bmw 5 सीरीज जैसे हाय- एंड कार शामिल है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप
2011-विजेता (भारत)
2003-उपविजेता (भारत)
आईसीसी t20I विश्व कप
2007-विजेता (भारत)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
2002- विजेता (भारत)
एसीसी एशिया कप
2010-विजेता (भारत)
2008-उपविजेता( भारत)
2004-उपविजेता (भारत)
वीरेन्द्र सहवाग से जुड़े रोचक तथ्य
• सबसे तेज तिहरा शतक जिसके लिए उन्होंने मात्र 278 गेंद लिया था।
• दूसरा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक जिसके लिए उन्होंने मात्र 140 गेंद लिया।
• वनडे में तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर -219
• टेस्ट पारी में चौकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या -47
• एकदिवसीय पारी में चौकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या -25
• 100 से अधिक स्ट्राइक रेट से टेस्ट इतिहास का सर्वोच्च स्कोर -319
• दुनिया के सबसे तेज 7000 टेस्ट रन पहुंचने वाले खिलाड़ी।
• टेस्ट मैचों में सर्वाधिक तिहरे शतक -2
• टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक बनाने और एक पारी में 5 विकेट लेने वाले एक मात्र खिलाड़ी।
• एकदिवसीय पारी में एक कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर -219
Virendra Sehwag Instagram https://www.instagram.com/virendersehwag?igsh=MXhveWFwaG40b2pobg==
Virendra Sehwag facebook https://www.facebook.com/share/18NsSbFa7Y/
अस्वीकरण: उपरोक्त जानकारी विभिन्न वेबसाइटों/मीडिया रिपोर्टों से ली गई है। फेमपाथवे आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देता है।

