क्रिस गोपालकृष्णन ( kris gopalakrishnan) का जीवनी: प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, पुरस्कार, उम्र, नेटवर्थ, आरोप
क्रिस गोपालकृष्णन संक्षिप्त जानकारी
पूरा नाम- सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन
जन्म तिथि- 5 अप्रैल 1955
जन्म स्थल- तिरुवंतपुरम, केरल (भारत)
उम्र - 69 वर्ष (2025 तक)
जीवनसाथी - सुधा गोपालकृष्णन
बच्चें-1
क्रिस गोपालकृष्णन शिक्षा और प्रारंभिक जीवन
क्रिस गोपालकृष्णन का जन्म 5 अप्रैल 1955 को केरल के तिरूवनंतपुरम में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तिरूवनंतपुरम से पुरी की। फिर आईआईटी मद्रास से भौतिकी में स्नातक किया, और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल किया।
गोपालकृष्णन का साइंस से लगाव बचपन से था। जिस उम्र में बच्चे खेला- कूदा करते हैं, उस वक्त गोपालकृष्णन प्रायोगिक क्रियाकलाप करते थे। ऐसा करने से अभिभावक ने न कभी रोका और न ही प्रोत्साहित किया। वे इंजीनियरबनना चाहते थे, लेकिन परिवार में कोई डॉक्टर नहीं था इसलिए पिता ने मेडिकल पढ़ने को कहा।
उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करने के लिए जी तोड़ मेहनत की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मात्र दो अंक से मेडिकल एंट्रेंस में पीछे रह गए। पिता का मामूली बिजनेस था। डॉक्टरी की तैयारी में दो साल बर्बाद हो चुके थे। इस विफलता के बाद पिता ने उन्हें कुछ कहना ही छोड़ दिया। उनका मनोबल गिरने लगा था, पर संघर्ष जारी था। इतनी कोशिशों के बाद विषय को बदला और फिजिक्स से बीएससी किया। ट्यूशन टीचर ने मदद किया। और वे यूनिवर्सिटी में पांचवें स्थान पर आए। किसी ने उन्हें आईआईएम में पढ़ने की सलाह दी। एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया था लेकिन अंग्रेजी कमजोर होने के कारण बात नहीं बनीं।
किसे मालूम था कि जिस आईआईएम ने उन्हें नाकार दिया था वे एक दिन उसके बोर्ड ऑफ गोवर्स में होंगे।
इसे भी पढ़ें ममता कुलकर्णी( Mamta Kulkarni)की जीवनी: फिल्में, कुल संपत्ति, धर्म, उम्र, पति, पुरस्कार
क्रिस गोपालकृष्णन नेटवर्थ (kris gopalakrishnan networth)
अक्टूबर 2024 में, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई थी। यह सूची फोर्ब्स जारी करता है। इस सूची में गोपालाकृष्णन 73 वें स्थान पर थे। वही दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में उनका 920वें स्थान है। उनकी नेटवर्थ 4.35 बिलियन डॉलर है। फॉर्चून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस गोपालकृष्णन की नेटवर्थ 26000 करोड़ है।
क्रिस गोपालकृष्णन पुरस्कृत पुरस्कार
• 2011-पद्म भूषण
• 2019-केरल विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि
• 2009-थिंकर्स 50 (वैश्विक व्यापार विचारकों की एक विशिष्ट सूची में शामिल)
गोपालकृष्णन का सरकारी संस्थाओं में पद
• कर्नाटक सरकार के लिए IT पर विज़न ग्रुप के अध्यक्ष
• भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष (2013-14)
• दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सह- अध्यक्ष (2014)
• संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट बोर्ड के सदस्य (2012-15)
• गैर व्यक्तिगत डेटा शासन पर भारत की समिति के अध्यक्ष
• रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के प्रथम अध्यक्ष
गोपालकृष्णन पर आरोप
इन्फोसिस के सह- संस्थापक सेनापति गोपालकृष्णन पर sc/st एक्ट का केस दर्ज हुआ है। उनके साथ भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व डायरेक्टर बलराम और 16 अन्य लोगों पर भी FIR हुआ है। शिकायतकर्ता दुर्गाप्पा भारतीय विज्ञान संस्थान में सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में फैकल्टी मेंबर है।
आदिवासी बोवी समुदाय से आने वाले दुर्गाप्पा ने क्रिस पर उन्हें हनीट्रेप के झूठे मामले में फसाने का आरोप लगाया है। दुर्गाप्पा ने दावा किया है ,कि 2014 में उन्हें झूठे केस में फंसाया गया और फिर उस केस को आधार बनाकर नौकरी से निकाल दिया।
अस्वीकरण: उपरोक्त जानकारी विभिन्न वेबसाइटों/मीडिया रिपोर्टों से ली गई है। फेमपाथवे आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देता है।
