ममता कुलकर्णी( Mamta Kulkarni)की जीवनी: फिल्में, कुल संपत्ति, धर्म, उम्र, पति, पुरस्कार
ममता कुलकर्णी संक्षिप्त जानकारी
पूरा नाम - ममता मुकुंद कुलकर्णी
जन्म तिथि - 20 अप्रैल 1972
जन्म स्थल - मुम्बई,महाराष्ट्र (भारत)
राष्ट्रीयता - भारतीय
पेशा- अभिनेत्री, मॉडल, नर्तकी, अध्यात्मिक नेता
पुरस्कार - लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर फिल्मफेयर
धर्म - हिन्दू
उम्र- 52 वर्ष (2025 तक)
जीवनसाथी - विक्की गोस्वामी (कथित तौर पर विवाहित)
ममता कुलकर्णी का प्रारंभिक जीवन
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई, के एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। ममता कुलकर्णी का असली नाम,ममता मुकुंद कुलकर्णी बताया जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के बॉलीवुड में आने से पहले ममता का नाम पदमावती हुआ करता था। उनकी दो बहनें मिथिला और मोलिना हैं। उनकी मां आध्यात्मिक महिला रही, जो अक्सर पूजा पाठ करती थीं। ममता कुलकर्णी अपनी मां से काफी प्रभावित थी,तो धर्म के प्रति भी लगाव हो गया। ममता ने मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की।
ममता कुलकर्णी की पति (Mamta Kulkarni husband)
एक दशक से भी अधिक समय फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा रही। दावे किए गए उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी रचाई है। मगर, विक्की गोस्वामी से शादी की खबरों को खुद ममता खारिज कर चुकी है। उन्होंने यह जरूर कबूल किया कि वे विक्की गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में थी।2024 में भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की, बल्कि किसी और से भी नहीं की।
ममता कुलकर्णी धर्म (Mamta Kulkarni caste)
ममता कुलकर्णी का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ। लेकिन बाद में उन्होंने आध्यात्मिक का मार्ग को चुना। जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। उन्होंने त्रिवेणी संगम पर पिंडदान अनुष्ठान किया। और उन्हें आध्यात्मिक नाम श्री यमाई ममता नन्द गिरि दिया गया।
ममता कुलकर्णी को पुरस्कृत अवॉर्ड
ममता कुलकर्णी की पहली फिल्म (सन् 1991 में)तमिल में "ननबरगल"थी। उन्होंने बॉलीवुड में "तिरंगा" फिल्म से प्रवेश किया। हालाँकि उन्हें "आशिक आवारा" फिल्म से स्टारडम मिला, इसी फिल्म के लिए " लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर" फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ममता कुलकर्णी की फिल्में (Mamta Kulkarni movies )
1991- ननबरगल (तमिल )
1992-मेरा दिल तेरे लिए
तिरंगा
प्रेमशिखरम (तेलुगू )
डोंगा पुलिस (तेलुगू ) 1993-भूकंप
वक्त हमारा है
अशांत
विष्णु विजय (कन्नड़)
आशिक आवारा। 1994-अनोखा प्रेमयुद्ध
बेताज बादशाह
बदमाश
दिलबर
क्रांतिवीर
वादे इरादे
1995- करण अर्जुन
आंदोलन
बाजी
पुलिसवाला गुंडा
सबसे बड़ा खिलाड़ी
किस्मत
अहंकार
भाग्य देवता (बंगाली)
1996- राजा और रंगीली
बेकाबू
घातक
1997- जीवनयुद्ध
क्रांतिकारी
नसीब
1998- जाने जिगर
किला
चाइना गेट
1999- चंदामामा (मलयालम)
2001- बंगशाधर
सेंसर
छुपा रुस्तम
2002- दिव्य मंदिर खजुराहो
कभी तुम कभी हम
2003- शेष बोंगशोधर (बंगाली)
ममता कुलकर्णी की हिट फिल्में (Mamta Kulkarni hit movies)
• "वक्त हमारा है "
• "क्रांतिवीर "
• "करण अर्जुन "
• "बाजी "
• "सबसे बड़ा खिलाड़ी "
ममता कुलकर्णी आखिरी फिल्म (Mamta Kulkarni last movies)
ममता कुलकर्णी ने आखिरी बार "रूप दत्ता नायक" की फिल्म "कभी तुम कभी हम "में सन् 2002 में किया था। यह उनके एक दशक से भी लम्बा फिल्मी करियर का अंत था। उन्होंने करियर में बहुत सारे हिट फिल्में की ।
ममता कुलकर्णी की नेटवर्थ (Mamta Kulkarni net worth)
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2025 तक ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति 90 करोड़ होने का अनुमान है।
अस्वीकरण: उपरोक्त जानकारी विभिन्न वेबसाइटों/मीडिया रिपोर्टों से ली गई है। फेमपाथवे आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देता है।

