नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की जीवनी: प्रारंभिक शिक्षा, करियर, आईपीएल, उम्र, नेटवर्थ,...
| पूरा नाम | :नवदीप अमरजीत सैनी |
| उपनाम | :नैवी |
| जन्म तिथि | :23 नवम्बर 1992 |
| ऊंचाई | :5 फीट 10 इंच (178 सेमी.) |
| जन्म स्थल | :करनाल,हरियाणा (भारत) |
| भूमिका | :दाएं हाथ के तेज गेंदबाज |
| पिता का नाम | :अमरजीत सिंह सैनी |
| वैवाहिक स्थिति | :विवाहित |
| पत्नी का नाम | :स्वाति अस्थाना सैनी |
नवदीप सैनी का प्रारंभिक जीवन
नवदीप सैनी का जन्म 23 नवम्बर 1992 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। इनके पिता पेशे से ड्राइवर थे जो हरियाणा सरकार में कार्यरत थे। उनके दादा जी करम सिंह, स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे। जो सुभाष चंद्र बोस की "भारतीय राष्ट्रीय सेना" का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने थे।
नवदीप सैनी की शिक्षा (navdeep saini education)
सैनी ने प्रारंभिक शिक्षा, करनाल के दयाल सिंह स्कूल से प्राप्त की। प्रारंभिक शिक्षा के उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक (बैचेलर ऑफ टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई पूरी की।
नवदीप सैनी का घरेलू क्रिकेट करियर
🔹2015-2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया था
🔹2017-2018 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 8 मैचों में 34 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
🔹 साल 2018-2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 8 मैचों में 16 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
🔹 साल 2018-2019 में देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी टीम में शामिल किया गया था।
नवदीप सैनी का आईपीएल करियर
🔹 साल 2017 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा था।
🔹2018 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 3 करोड़ में खरीदा था।
🔹 आईपीएल 2022 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
🔹 आईपीएल 2025 नीलामी में नवदीप सैनी को कोई खरीददार नहीं मिला।
नवदीप सैनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
🔹 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र मैच के लिए भारत टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उसमें भी मौका नहीं मिला।
🔹2019 विश्व कप में स्टैंडबाय गेंदबाज के रूप में नामित किया गया।
🔹 जुलाई 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत के एक दिवसीय और टी 20 टीम में नामित किया गया ।
🔹 3 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी 20आई डेब्यू किया। इस मैच में सैनी को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
🔹 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना एक दिवसीय (ODI)डेब्यू किया।
🔹7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।
नवदीप सैनी का नेटवर्थ (Navdeep saini networth)
वर्ष 2025 में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवदीप सैनी का कुल नेटवर्थ 21 करोड़ रुपए का अनुमान है। जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग सैलरी, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट जैसे आय के अन्य स्रोत और रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्हें मिलने वाला घरेलू वेतन शामिल है।
अस्वीकरण: उपरोक्त जानकारी विभिन्न वेबसाइटों/मीडिया रिपोर्टों से ली गई है। फेमपाथवे आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देता है।
