TIGER JAIRAM MAHTO
झारखंड में एक युवा छात्र नेता जयराम महतो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। जयराम महतो गांव-गांव जाकर युवा, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर सरल भाषा में भाषण देकर सबको प्रभावित कर रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस समेत कई पार्टियां उन्हें चुनाव में अपने साथ मिलाने को लेकर उत्सुक थे। जिला, प्रखंड और पंचायत मुख्यालय तक पहुंचकर जयराम महतो अपने भाषण से सभी को आकर्षित कर रहे हैं। स्कॉर्पियो के ऊपर खड़े होकर भाषण देने वाले जयराम महतो सिर्फ़ स्थानीय समस्याओं, युवाओं को रोजगार, भाषा और उनके अधिकारों पर बात करते हैं। उनकी भाषा इतनी सरल और सीधी होती है कि लोग दूर-दूर से उन्हें सुनने आते हैं।
रांची ,बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ और धनबाद जिलों में घूम-घूमकर जयराम अपने संगठन ‘झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति’ को मजबूत करने वाले जयराम महतो की पार्टी का अब चुनाव आयोग में भी रजिस्ट्रेशन हो चुका है। लोकसभा चुनाव के दौरान जयराम महतो ने झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) से चुनाव लड़ा, लेकिन विधानसभा में उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएल) से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और jmm के प्रत्याशी बेबी देवी को भारी मतों(लगभग दस हजार ) से हराकर जयराम महतो ने जीत हासिल किया।
30 वर्षीय टाइगर जयराम का जन्म 27 दिसंबर 1994 को धनबाद के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मनटांड़ गांव में हुआ। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से जयराम महतो ने स्नातक की डिग्री हासिल की। हिन्दी, इंग्लिश और खोरठा में अपनी बात को रखने वाले जयराम महतो युवाओं को रोजगार और स्थानीय नियोजन नीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जयराम महतो के संगठन झारखंडी भाषा संघर्ष समिति को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता नहीं मिली थी। जिस कारण जयराम महतो और उनके संगठन के सदस्यों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट से 3 लाख 47 हजार से अधिक वोट लाकर यह साबित कर दिया कि झारखंड की राजनीति में आने वाले समय में वे बड़ा उलटफेर करने वाले हैं। वो तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन कई विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत स्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा जयराम महतो के साथियों ने धनबाद, हजारीबाग, रांची और कोडरमा सीट पर भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में सफलता हासिल की।



