जी हाँ दोस्तों, आप सही देखे आज हम जानेंगे रॉबिन मिंज के बारे में।
आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस की टीम ने मेगा ऑक्शन में खरीदा है। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मुंबई इंडियन ने 30 लाख के बेस प्राइस वाले रॉबिन मिंज को सिर्फ 65 लाख में खरीदा है। और यह भी बताते चले कि रॉबिन को आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहे और सीजन के शुरू होने से कुछ दिन पहले उनका बाइक से एक्सीडेंट हो गया। जिसके कारण उनके कंधे और पैर में चोट आई थी, जिससे यह तय हो गया था कि वह काफ़ी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। फिलहाल अभी पूरी तरह फिट हो चुके है और सफल वापसी के लिए तैयार है।
'IPL में खेलेगा पहला आदिवासी खिलाड़ी?'
2024 की IPL नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने जब झारखंड के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रॉबिन मिंज़ के लिए 3.6 करोड़ रूपये की बोली लगाई तो इस तरह की हेडलाइन देशभर में सुर्ख़ियां बन रहीं थी। हालांकि IPL सीज़न की शुरुआत से ठीक पहले मिंज़ बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उन्हें पूरे IPL सीज़न से बाहर होना पड़ा।
GT के लिए मिंज़ को रिलीज़ करना भी कहीं से आसान नहीं था क्योंकि उनके पास विकल्प ज़्यादा नहीं थे। भले ही GT ने मिंज़ को रिलीज़ कर दिया था लेकिन फ़्रैचाइज़ी को मिंज़ के स्वास्थ्य की फ़िक़्र थी। दुर्घटना के बाद GT के मेंटॉर आशीष नेहरा, मिंज़ को कॉल करते रहते थे और उनका हाल-चाल लेते रहते थे।
बिरसा मुंडा के 'गांव' का आदिवासी क्रिकेटर
कभी मिट्टी के घर में रहता था भारतीय 'क्रिस गेल'!झारखंड के आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बने थे। गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ में उन्हें खरीदा था। हालांकि, दुर्घटना के कारण वह आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए। रॉबिन मिंज अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें 'रांची का क्रिस गेल' कहा जाता है।
मिंज ऑक्शन में बिकने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर
रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिले के शिमल गांव के रहने वाले हैं। आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं। झारखंड के इस खिलाड़ी को 3 टीमें खरीदना चाहती थी। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले रॉबिन के टैलेंड की खोल की थी। घरेलू क्रिकेट में खेले बिना ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज को ट्रेनिंग के लिए यूके भेजा था। हालांकि नीलामी में मुंबई उन्हें पूरी कोशिश के बाद भी नहीं खरीद पाई। गुजरात टाइटंस ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा।
जन्म और फैमिली
रॉबिन मिंज का जन्म 13 सितंबर 2002 को झारखंड के आदिवासी बहुल जिला गुमला में हुआ था। हालांकि, उनका बचपन रांची के नामकुम में बिता। उनके पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, भारतीय सेना में थे और वर्तमान में रांची एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। उनकी मां का नाम एलिस तिर्की है, जो एक गृहणी हैं। रॉबिन की दो बहनें करिश्मा मिंज और रोसिता मिंज है। रॉबिन को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। उन्होंने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
रॉबिन मिंज की शिक्षा
रॉबिन मिंज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची के नामकुम से प्राप्त किया।उन्होंने मजरोलो कॉन्वेंट स्कूल, नामकुम से स्कूली पढ़ाई पूरी की है। रॉबिन ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में ही अपना पूरा समय दिया और रांची में प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा।
रॉबिन मिंज का आईपीएल करियर
2023 आईपीएल नीलामी में रॉबिन मिंज अन्सोल्ड रहे थे। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते गए। जिसका फल उसे 2024 आईपीएल के मिनी ऑक्शन में मिला। 2024 आईपीएल नीलामी के दौरान, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने रॉबिन के लिए काफी देर तक बोली लगाई। 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर नीलामी में शामिल हुए रॉबिन मिंज के लिए दोनों फ्रेंचाइजी लगातार बोली लगाते गए और आखिरकार गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर में रॉबिन मिंज को अपनी टीम में शामिल किया, जो उनके बेस प्राइस का 18 गुना है।
इसी के साथ रॉबिन मिंज झारखंड का पहला आदिवासी क्रिकेटर बन गया है, जो गुमला के छोटे से गांव से निकलकर क्रिकेट के सबसे ग्लैमरस फॉर्मेट आइपीएल तक पहुंचा है। एक इंटरव्यू में, रॉबिन के पिता ने बताया कि एमएस धोनी एक बार उनसे हवाई अड्डे पर मिले थे और उन्हें आश्वासन दिया था कि अगर आईपीएल 2024 की नीलामी में किसी भी टीम ने रॉबिन को नहीं चुना, तो धोनी यह सुनिश्चित करेंगे कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें चुने। अब रॉबिन इस मौके को अच्छे से भुनाना चाहेंगे और इंटरनेशनल मंच पर नाम कमाना चाहेंगे।
रॉबिन मिंज की नेटवर्थ
रॉबिन मिंज ने भले ही अपना बचपन आर्थिक अभाव में बिताया हो, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबिन मिंज की कुल संपत्ति का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, 2024 आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस द्वारा 3.6 करोड़ रुपये में खरीदे के बाद उनकी नेटवर्थ में वृद्धि देखी गई है। जैसे-जैसे वो अच्छा प्रदर्शन करते जायेंगे उनका करियर आगे बढ़ेगा, रॉबिन का नेटवर्थ में भी और इजाफा होता जाएंगा।
रॉबिन को उनके पिता का बहुत सपोर्ट मिला। बचपन से ही उनके क्रिकेट के प्रति जुनून को देखकर परिवार वालों ने काफी साथ दिया ।
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉबिन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने अनेक मौकों पर हमें गौरवान्वित होने का अवसर दिया। पिछले पांच वर्षों में रॉबिन के बल्ले से एक से बढ़कर एक पारियां आयीं। देवघर में उसने बैक टू बैक दो शतक जमाए। पिछले आइपीएल में ही रॉबिन को दिल्ली टीम ने बुलाया था। दुर्भाग्यवश तब वह दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं बन सके। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने ट्रायल में इंग्लैंड बुलाया था। रॉबिन के लिए इससे भी ज्यादा खुशी की बात यह रही कि गुजरात ने इस बार उन्हें करोड़ों रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया है।
गुमला स्टेडियम में करता है अभ्यास
रॉबिन जब भी गुमला आता है, वह शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में अभ्यास करता है। वह खुद का बैट व खेल सामग्री लेकर ग्राउंड आता था। तीन-चार घंटे तक लगातार अभ्यास करता था। गुमला के उसके साथी खिलाड़ी ज्ञान साहू, अंकित विश्वकर्मा सहित अन्य खिलाड़ी रॉबिन के अभ्यास में मदद करते थे। गुमला में प्रशासन के साथ फ्रेंडशिप मैच हुआ था। उसमें भी रॉबिन खेला था। उस समय उसने लंबे-लंबे छक्के मारकर सभी को अचंभित कर दिया था। तेलंगा खड़िया ग्राउंड में जब भी वह अभ्यास करता, गेंद को स्टेडियम से बाहर मारता था। ज्ञान व अंकित ने बताया कि रॉबिन के चयन पर गुमला में जश्न मनाया जा रहा है। खिलाड़ियों ने आतिशबाजी की एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।



